बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रामपुर

Rampur News:डीजे की आवाज कम कराने पर हॉकी, लाठी और तलवार से हमला – Attack With Hockey Sticks, Clubs, And Swords Following A Request To Lower The Volume Of The Dj Music

November 18, 2026


भोट। डीजे की तेज आवाज कम कराने को कहना ग्राम प्रशसक के पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि इससे नाराज शादी समारोह में आए लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए हॉकी, लाठी और छोटी तलवार से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

मामला थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव का है। ग्राम प्रशासक के पति संघप्रिय गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के एक ग्रामीण के घर शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान डीजे की आवाज काफी तेज थी। उन्होंने लोगों से आवाज कम करने को कहा तो बारात में आए बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कायस्थान निवासी रामचंद्र, उसके पुत्र अरविंद, डीजे संचालक और अन्य लोग भड़क गए।

आरोप है कि सभी ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर हॉकी, लाठी और छोटी तलवार से मारपीट की। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। हमले में ग्राम प्रधान के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X