बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
जौनपुर

Jaunpur News:गूगल-पे हैक कर खाते से उड़ाए 79 हजार – 79 Thousand Stolen From Account By Hacking Google Pay

November 18, 2026


बरसठी। साइबर ठगों ने गूगल-पे अकाउंट हैक कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से 79 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 21 दिन बाद आशिफ एजाज शेख नाम के व्यक्ति के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66डी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

झिगुरियां गांव निवासी कुलदीप के अनुसार, 26 अक्तूबर की शाम उनका गूगल-पे अकाउंट हैक कर बैंक खाते से 79 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह रकम आशिफ एजाज शेख नाम की यूपीआई आईडी पर स्थानांतरित की गई थी। पीड़ित ने घटना के अगले दिन यानी 27 अक्तूबर को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।

इसके बाद 16 नवंबर को थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की। थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X