बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Auraiya News:युवक ने फंदा लगाकर दी जान – A Young Man Took His Own Life By Hanging
औरैया

Auraiya News:युवक ने फंदा लगाकर दी जान – A Young Man Took His Own Life By Hanging

November 18, 2026


A young man took his own life by hanging

फ़ाइल फ़ोटो मृतक लवलेश

दिबियापुर। भैया दूज पर बहन के घर आए 18 वर्षीय युवक ने मंगलवार को कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव फंदे पर लटका देख बहन की चीख निकल गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के चक चकसत्तापुर गांव निवासी लवलेश (18) भैया दूज पर दिबियापुर थाना क्षेत्र के हीरापुरवा गांव स्थित अपनी बहन प्रियंका के घर आया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे बहन ने उसे कमरे में साड़ी के फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। हरचंदपुर चौकी प्रभारी आनंद कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हालांकि देर शाम तक परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X