बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
औरैया

Auraiya News:43 साल पुराने गैर इरादतन हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार – A Young Man Took His Own Life By Hanging

November 18, 2026


औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के 43 साल पुराने गैर इरादतन हत्या के 85 व 80 साल के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों कोर्ट नहीं पहुंच रहे थे। हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ वारंट जारी किया था। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मूल निवासी गांव खानपुर व वर्तमान में इटावा निवासी वसीउल्लाह (85) व नफीस (80) के खिलाफ साल 1983 में गैर इरादतन हत्या के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। दोनों कई सालों से कोर्ट नहीं पहुंच रहे थे, जिसके बाद हाईकोर्ट ने दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों को इटावा जेल भेज दिया गया। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X