बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भिवानी

Bhiwani News:राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा के प्रवेश-पत्र आज से होंगे उपलब्ध – Admit Cards For The National Scholarship Examination Will Be Available Starting Today

November 18, 2026


भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 29 नवंबर (रविवार) को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना परीक्षा नवंबर-2026 के प्रवेश-पत्र 19 नवंबर से उपलब्ध होंगे। पात्र परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in और एससीईआरटी गुरुग्राम की वेबसाइट scertharyana.gov.in से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ और सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र 19 नवंबर से वेबसाइट पर लाइव किए जा रहे हैं। परीक्षार्थी अपना आधार नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने और उनका पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X