बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मंडी

Mandi News:मंदिर रोड पर सीसीटीवी से होगी निगरानी, हाईवे पर यातायात संभालेंगे वॉलंटियर – In Jogindernagar, 40 Out Of 80 Female Students Tested Were Found To Have A Blood Deficiency (anemia)

November 18, 2026


जोगिंद्रनगर के ट्रैफिक प्लान में होगा बदलाव

प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस ने नई योजना तैयार की है। वन-वे मंदिर रोड पर अब सीसीटीवी कैमरों से वाहन चालकों की निगरानी होगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कैमरों के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंडी-पठानकोट हाईवे पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए वॉलंटियर तैनात किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक मंडी ने शहर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव करने और प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के भी संकेत दिए हैं।

इस व्यवस्था को लागू करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस, व्यापार मंडल और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। यातायात व्यवस्था संभालने वाले वॉलंटियरों को पुलिस की ओर से प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि स्थानीय कारोबारियों और वाहन चालकों के सहयोग से शहर में जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।

मंदिर रोड पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होने से वन-वे व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसेगा। वहीं, हाईवे और शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस कर्मियों तथा वॉलंटियरों की तैनाती से यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी।

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि जोगिंद्रनगर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ वॉलंटियर भी लगाए जाएंगे। इसके लिए पुलिस की ओर से रूपरेखा तैयार की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X