गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:ट्रक चालकों को यातायात नियमों की दी जानकारी – Truck Drivers Were Provided With Information About Traffic Rules

November 19, 2026


सिद्धार्थनगर। यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रक चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग से बचने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने की हिदायत दी गई।

एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में प्रभारी यातायात के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इसमें चालकों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, निर्धारित लेन का पालन करने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

साथ ही लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पर्याप्त विश्राम करने और वाहन के ब्रेक, टायर, लाइट व इंडिकेटर की नियमित जांच कराने की सलाह दी गई। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X