Kaushambi News:जूट का सामान बनाने का हुनर सीख रहीं महिलाएं – Women Learning The Skill Of Making Jute Products

पेपर कटिंग करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: विभाग
November 19, 2026

पेपर कटिंग करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: विभाग
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाएं जूट का सामान बनाने का हुनर सीख रही हैं। शिविर में 32 प्रतिभागी उत्पाद बनाएंगी ही नहीं, उनकी बिक्री और गुणवत्ता बनाए रखने के बारे में जानकारी हासिल कर रही हैं।
बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी), मंझनपुर में 12 नवंबर से 14 दिवसीय जूट उत्पाद उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसमें समूह की महिलाएं जूट से विभिन्न प्रकार के उपयोगी और आकर्षक सामान बनाने का हुनर सीख रही हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर अपना रोजगार शुरू करने के लिए सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट से बोतल बैग, लंच बैग, सजावटी सामग्री समेत घरेलू उपयोग के अन्य उत्पाद तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, आकर्षक पैकेजिंग, लागत निर्धारण और बाजार में बिक्री की जानकारी भी दी जा रही है।
स्वरोजगार के लिए किया जा रहा प्रेरित
प्रशिक्षण शिविर की ट्रेनर शिखा मिश्रा महिलाओं को जूट उत्पाद तैयार करने की बारीकियां सिखा रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान उद्यम स्थापना और व्यवसाय संचालन से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है। संस्थान की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि14 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं सीखे गए हुनर के माध्यम से रोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।

पेपर कटिंग करतीं समूह की महिलाएं। स्रोत: विभाग
November 18, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 18 Nov 2026 01:32 AM IST क्षेत्र के रामपुर धमावा गांव में मंगलवार को एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव की मौजूदगी में आयोजित राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने मौजूद लोगों को पराली न जलाने औरा स्वजनगणना की जानकारी देते हुए प्रेरित किया। […]
November 18, 2026
प्रयागराज के बेलहट स्थित अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर से पांच जनवरी 2027 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को आयोजित होगी। कक्षा छह में 140 और कक्षा नौ में दो रिक्त सीटों […]
November 18, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 18 Nov 2026 01:34 AM IST 16वीं आबिश एवं शाकिब रिजवी स्मारक ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को यूपीसीए और मेरठ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा। करारी स्थित रिजवी कॉलेज मैदान पर सुबह साढ़े नौ बजे से होने वाले मुकाबले के मुख्य अतिथि यूपीसीए […]
