गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:हवन-पूजन और दुग्धाभिषेक संग ऐतिहासिक तिगरी मेले का श्रीगणेश कल – Historic Tigri Mela To Commence Tomorrow With Rituals, Prayers, And A Ceremonial Milk Anointing (dugdhabhishek)

November 19, 2026


गजरौला। हवन-पूजन और दुग्धाभिषेक के साथ शुक्रवार को ऐतिहासिक तिगरी मेल का श्रीगणेश होगा। प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शुभारंभ समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी भी शामिल होंगी। सांसद, विधायक, मंडलायुक्त और डीआईजी समेत दस अतिविशिष्ट अतिथियों के पहुंचने का कार्यक्रम है। मेले में प्रतिदिन शाम 5:30 से 6:30 बजे तक दिव्य गंगा आरती होगी।

तिगरी गंगा मेला 15 नवंबर से शुरू हो चुका है। लाखों श्रद्धालु मेला स्थल पर पहुंच चुके हैं। दूर-दूर तक तंबुओं का शहर बस गया है। 20 नवंबर को मेले का शुभारंभ होने के साथ ही रौनक और बढ़ेगी। नगर विकास विभाग और उत्तर प्रदेश पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृति एवं आस्था के संगम की थीम पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 20 से 23 नवंबर तक चार दिवसीय मुख्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव होगा। इसमें वाराणसी की तर्ज पर गंगा मैया की महाआरती आकर्षण का केंद्र रहेगी। गंगा घाट को रंगीन रोशनी से सजाया गया है। मुख्य गंगा स्नान 24 नवंबर को होगा, जबकि मेला 25 नवंबर तक चलेगा। प्रशासन का प्रयास है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।..

000

तिगरी गंगा मेले का शुभारंभ 20 नवंबर को किया जाएगा। वाराणसी की तर्ज पर प्रतिदिन शाम को गंगा की महाआरती होगी। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -डॉ. नितिन गौड़, डीएम

000

तिगरी मेले में पशुओं के इलाज के लिए बना अस्थायी अस्पताल

अमरोहा। राजकीय गंगा मेले में श्रद्धालुओं के साथ आने वाले पशुओं की सेहत का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से मेला स्थल पर अस्थायी पशु अस्पताल बनाया गया है। यहां रोस्टर के अनुसार पशु चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी, ताकि जरूरत पड़ने पर पशुओं को तत्काल उपचार मिल सके।

मेले में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बैलगाड़ी और भैंसा बुग्गी से पहुंचते हैं। ऐसे में पशुओं के बीमार होने या चोटिल होने पर पशुपालकों को भटकना नहीं पड़ेगा। विभाग ने पशुओं के उपचार के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं। पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं की देखभाल के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। पशुओं के उपचार के लिए अस्पताल में जरूरी दवाएं रहेंगी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आभा दत्त ने बताया कि मेले में पशुओं के लिए एक अस्थायी अस्पताल बनाया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X