गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
उत्तराखंड:दो हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव – Honorarium For Anganwadi Workers May Increase By Up To Two Thousand Rupees Government Under Pressure
देहरादून

उत्तराखंड:दो हजार रुपये तक बढ़ सकता है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, यूपी में बढ़ाने से अब सरकार पर दबाव – Honorarium For Anganwadi Workers May Increase By Up To Two Thousand Rupees Government Under Pressure

November 19, 2026


Honorarium for Anganwadi workers may increase by up to two thousand rupees government under pressure

रुपये
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1500 से 2000 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, इस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर से होना है। प्रदेश में 35 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इससे जुड़ी हैं। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है, जबकि उत्तराखंड में उन्हें फिलहाल 9300 रुपये मानदेय और 500 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिल रहा है। दोनों राज्यों के बीच मानदेय के इस अंतर के बाद उत्तराखंड में भी बढ़ोतरी का दबाव बढ़ गया है।

प्रदेश में मानदेय वृद्धि से पहले महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से कई राज्यों की व्यवस्था का अध्ययन किया गया है। इसमें सामने आया कि हिमाचल प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सबसे अधिक 16 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।

वहां हर साल मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी भी की जाती है। वहीं, उत्तराखंड में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 5250 रुपये मानदेय और 250 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाकर 24 हजार रुपये करने और सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये देने की मांग कर रही हैं।

उत्तराखंड: तीन जल विद्युत परियोजनाओं को मिली स्वीकृति, भारी मांग के समय मिलेगी बड़ी राहत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X