गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Unnao News:13 गोशालाओं के बाद भी सड़क पर छुट्टा मवेशियों की भरमार – Unnao News
उन्नाव

Unnao News:13 गोशालाओं के बाद भी सड़क पर छुट्टा मवेशियों की भरमार – Unnao News

November 19, 2026


unnao news

करोवन परियर मार्ग पर बसधना गांव के पास मुख्य सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशी। संवाद।
– फोटो : credit

परियर। पूरे ब्लाॅक में 13 गोशालाओं के संचालन के बाद भी सड़क पर छुट्टा मवेशियों की संख्या कम नहीं हो रही है। मवेशियों के रास्ते में बैठने से हादसों का खतरा बढ़ गया है।

विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के परियर से करोवन को जाने वाली 23 किलोमीटर लंबी सड़क कई गांवों से गुजरती है। इस सड़क में हाजीपुर गांव में मुख्य बाजार के पास, बसधना में प्राथमिक विद्यालय मोड़, परियर में बैंक वाली गली के सामने, चिलौला गांव के पास सहित अन्य स्थानों पर छुट्टा मवेशी झुंड में बैठे रहते हैं। कुछ स्थानों पर तो यह मवेशी सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही हटते हैं, बाकी पूरा समय सड़क पर ही बैठे रहते हैं। इससे अक्सर इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

रात में इन छुट्टा मवेशियों की संख्या और अधिक बढ़ जाती है जो कम रोशनी होने के कारण राहगीरों को चुटहिल कर देती है। बताया जाता है कि ब्लाक क्षेत्र में कुल 13 गोशालाएं संचालित हैं, जिसमें आधिकारिक आंकड़ों के हिसाब से लगभग 18 सौ मवेशी इन गोशालाओं में बंद हैं। इसके विपरीत गोशालाओं से ज्यादा छुट्टा मवेशी सड़कों पर घूम रहे हैं। सीवीओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि मवेशियों को संरक्षित कराने की जिम्मेदारी बीडीओ की है। मामले में बीडीओ को पत्र लिखेंगे।

करोवन परियर मार्ग पर बसधना गांव के पास मुख्य सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशी। संवाद।

करोवन परियर मार्ग पर बसधना गांव के पास मुख्य सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशी। संवाद।– फोटो : credit

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X