गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
‘युवाओं तक पहुंचने की बेताब कोशिश में पीएम’:प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर जयराम रमेश का तंज, कह दी ये बात – Pm Modi Gta 5 Gta 6 Post India Progress Jairam Ramesh Reaction
देश

‘युवाओं तक पहुंचने की बेताब कोशिश में पीएम’:प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर जयराम रमेश का तंज, कह दी ये बात – Pm Modi Gta 5 Gta 6 Post India Progress Jairam Ramesh Reaction

November 19, 2026


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने एक्स हैंडल पर लोकप्रिय वीडियो गेम GTA का इस्तेमाल भारत की तरक्की को दिखाने के लिए किया है। इस पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने  लिखा, ‘युवाओं तक पहुंचने की बेताब कोशिश में पीएम ने सोशल मीडिया पर GTA 5 और GTA 6 गेम की तस्वीरों का सहारा लिया है। याद रहे कि इस वीडियो गेम में दो अपराधियों की कहानी दिखाई गई है। यह कितना उपयुक्त है।

बता दें कि प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें GTA 5 और GTA 6 के बीच के 13 वर्षों में देश में हुए बदलावों को दिखाया गया है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, ‘भारत अब एक बिल्कुल नया गेम खेल रहा है।’ प्रधानमंत्री की इस पोस्ट में देश की अर्थव्यवस्था से लेकर गरीबी में कमी, सोलर पावर, इंटरनेट और अंतरिक्ष क्षेत्र तक की उपलब्धियों का जिक्र है। पोस्ट में कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार पर भी अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा गया है।

GTA में दिखाई भारत की तरक्की

प्रधानमंत्री की पोस्ट में GTA 5 और GTA 6 की रिलीज के बीच भारत में आए बदलावों को अलग-अलग तस्वीरों के जरिए दिखाया गया है। पोस्ट में बताया गया है कि पहले दुनिया की ‘फ्रेजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में भारत शामिल था, लेकिन अब वह दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन चुका है।

दरअसल, अगस्त 2013 में मॉर्गन स्टेनली के एक विश्लेषक ने ‘फ्रेजाइल फाइव’ शब्द का इस्तेमाल किया था। इसमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, इंडोनेशिया और तुर्किये शामिल थे। इन देशों की अर्थव्यवस्थाओं को विदेशी पूंजी पर अधिक निर्भर और वैश्विक आर्थिक बदलावों के प्रति संवेदनशील माना गया था। भारत अब इस समूह में नहीं है।

गरीबी, सोलर पावर और किसका जिक्र?

पीएम मोदी की पोस्ट में पिछले 13 वर्षों में देश में हुए कई बड़े बदलावों को दिखाई गई है। इनमें गरीबी में कमी और स्वच्छता मिशन के पूरा होने का जिक्र भी शामिल है। इसके अलावा देश में सोलर पावर क्षमता में हुई बड़ी बढ़ोतरी को भी उपलब्धि के तौर पर दिखाया गया है। पोस्ट में अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम का भी जिक्र है। इसके मुताबिक, भारत में अब 440 रजिस्टर्ड स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप हैं। इसके साथ ही देश में बिजली पहुंचाने के काम में हुई प्रगति को भी दिखाया गया है।

गेमिंग कम्युनिटी से जुड़ने के लिए पोस्ट में इंटरनेट की कीमतों का उदाहरण भी दिया गया है। बताया गया है कि हाई-स्पीड इंटरनेट की कीमत 2013 में जहां 308 रुपये प्रति जीबी थी वहीं अब यह घटकर 7.51 रुपये प्रति जीबी रह गई है। इसके अलावा देश में नक्सलवाद के खत्म होने और भारत के बड़े रक्षा निर्यातक के रूप में उभरने को भी उपलब्धियों की सूची में शामिल किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X