गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिरसा

Sirsa News:व्यापारी को लूटने की साजिश में पूर्व मुनीम का दोस्त गिरफ्तार, हथियारों के बल पर 2300 रुपये और मोबाइल छीना था – Former Accountant’s Friend Arrested In Plot To Rob A Trader, Had Snatched 2,300 Rupees And A Mobile Using Weapons

November 19, 2026


ऐलनाबाद। व्यापारी को हथियारों के बल पर लूटने की साजिश में उसके पूर्व मुनीम का ही हाथ सामने आया है। पुलिस ने वारदात में शामिल पूर्व मुनीम रोहित के दोस्त अमन उर्फ अमनी निवासी भट्टू कलां, जिला फतेहाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर लूटे गए 2300 रुपये और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है। साजिशकर्ता रोहित की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को ऐलनाबाद के वार्ड नंबर 10 में देवीलाल चौक के नजदीक घी और रिफाइंड के थोक विक्रेता राजेश कुमार के साथ वारदात हुई थी। दो युवकों ने हथियारों के बल पर उसे डराकर 2300 रुपये और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने व्यापारी के साथ मारपीट कर उसे चोटें भी पहुंचाईं और फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना ऐलनाबाद में लूट और छीना-झपटी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। सीआईए टीम ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर भट्टू कलां क्षेत्र से अमन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वारदात की योजना राजेश कुमार के पूर्व मुनीम रोहित ने बनाई थी।

रोहित ऐलनाबाद के वार्ड नंबर दो का निवासी है। वह पिछले चार-पांच साल से अमन के संपर्क में था। दोनों ने मिलकर व्यापारी से मोटी रकम लूटने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार रोहित की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने अमन को बुधवार दोपहर अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X