गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
रोहतक के मोखरा में महिला की हत्या:पति ने रॉड से किया पत्नी पर हमला, घरेलू विवाद के चलते दिया वारदात को अंजाम – Woman Murdered In Mokhra Rohtak: Husband Attacks Wife With A Metal Rod; Incident Stems From A Domestic Dispute
रोहतक

November 19, 2026

Woman murdered in Mokhra Rohtak: Husband attacks wife with a metal rod; incident stems from a domestic dispute

मृतका
– फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के मोखरा गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की रॉड मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान मीना (35) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके पति नरेश (40) ने रात करीब 12 बजे वारदात को अंजाम दिया। पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच बुधवार रात भी कहासुनी हुई। इसके बाद नरेश ने मीना पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के कारण मीना की मौत हो गई । मृतका के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X