कानपुर में अमर उजाला शिक्षक सम्मान-2026 समारोह गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई ऑडिटोरियम, सीएसजेएमयू यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि सम्मानित किए गए शिक्षकों का चयन सीधे छात्रों द्वारा किया गया। कुल 120 स्कूलों के 60 हजार छात्रों के मतदान के आधार पर लोकप्रिय शिक्षकों को इस सम्मान के लिए चुना गया।
कार्यक्रम में समाज और भावी पीढ़ी के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। ऑडिटोरियम में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, शिक्षकों और आयोजकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। छात्रों के स्नेह और भरोसे पर खरे उतरे शिक्षकों के सम्मान से पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।