गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हरदोई:शव यात्रा लेकर जा रही बस में फंसा बिजली का तार, पोल गिरा – Hardoi: Bus Carrying Funeral Procession Gets Entangled In Power Lines; Utility Pole Collapses
हरदोई

हरदोई:शव यात्रा लेकर जा रही बस में फंसा बिजली का तार, पोल गिरा – Hardoi: Bus Carrying Funeral Procession Gets Entangled In Power Lines; Utility Pole Collapses

November 19, 2026


Hardoi: Bus carrying funeral procession gets entangled in power lines; utility pole collapses

बस पर गिरा पोल

नगर में छोटा चौराहा के पास बृहस्पतिवार दोपहर शव यात्रा लेकर जा रही बस बिजली के तारों में फंस गई। तार खिंचने से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा बस पर गिर गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सुजनिया निवासी रामबली चौरसिया (64) खेती करते थे। बीमारी के कारण उनका निधन बुधवार को लखनऊ में हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे उनका शव गांव लाया गया था।

दोपहर में परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर बस से नानामऊ घाट जा रहे थे। इसी दौरान छोटा चौराहा के पास बस बिजली के तारों में फंस गई। बस के आगे बढ़ने पर तार खिंच गए और पास लगा बिजली का खंभा टूटकर बस पर गिर गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस और बिजली निगम के कर्मचारियों ने मशक्कत कर पोल हटवाया। एसडीओ दिवाकर यादव ने बताया कि बस में बिजली का तार फंसने से खिंचाव होने के कारण पोल गिरा है। कोई हताहत नहीं है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X