गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mau News:उद्घाटन मैच में पेनल्टी शूटआउट में बलिया ने गोरखपुर को 5-4 से हराया – In The Opening Match, Ballia Defeated Gorakhpur In A Penalty Shootout
मऊ

Mau News:उद्घाटन मैच में पेनल्टी शूटआउट में बलिया ने गोरखपुर को 5-4 से हराया – In The Opening Match, Ballia Defeated Gorakhpur In A Penalty Shootout

November 19, 2026


In the opening match, Ballia defeated Gorakhpur in a penalty shootout

कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में खेलते बलिय

कोपागंज। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से बुधवार को बापू इंटर कॉलेज कोपागंज के मैदान में दिवंगत राजनाथ राय स्मृति राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और उन्हें खेल भावना की शपथ दिलाकर किया। इसके बाद शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच विक्ट्री स्पोर्टिंग क्लब गोरखपुर और एमएससी बलिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय में मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में बलिया की टीम ने 5-4 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन समारोह में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, अरविंद सिंह, नूपुर अग्रवाल, भाजपा नेता योगेंद्र राय और सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष फागू सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, दूसरे मैच के मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी अशोक सिंह और विशिष्ट अतिथि मुन्ना प्रसाद गुप्ता रहे। संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार राय ने प्रतियोगिता के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन एवं टीम भावना का भी संचार करते हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष शंकर बाबू ने बताया कि दिवंगत राजनाथ राय का खेल और समाज के प्रति विशेष लगाव था। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों की नामी टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वेश राय, ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश साहनी, प्राचार्य सर्वेश पांडेय, प्रधानाचार्य संजय पांडेय उपस्थित रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X