Hardoi News:नहीं मिलती लगातार आठ घंटे बिजली, गेहूं की सिंचाई होती प्रभावित – Electricity Is Not Available For Eight Consecutive Hours

फोटो 49: किसान दिवस में समस्याएं सुनतीं सीडीओ नेहा ब्याडवाल व अधिकारी और मौजूद किसान। संवाद
November 19, 2026

फोटो 49: किसान दिवस में समस्याएं सुनतीं सीडीओ नेहा ब्याडवाल व अधिकारी और मौजूद किसान। संवाद
हरदोई। किसान दिवस में किसानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और लगातार आठ घंटे बिजली न मिलने का मुद्दा उठाया। बताया कि लगातार बिजली न मिलने से गेहूं की फसल की सिंचाई प्रभावित होती है। वहीं सड़क और नहर पटरियों के किनारे झाड़ियों की भी समस्या उठाई।
सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने किसान दिवस की अध्यक्षता की। किसानों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समय से निराकरण के निर्देश दिए। विकास भवन में किसान दिवस में किसानों ने गेहूं फसल की सिंचाई के लिए गूल और कुलावों की सफाई की मांग की। नहरों की पटरियों की सफाई कराई जाए। सड़कों की पटरियों की मरम्मत और किनारे की झाड़ियों की कटाई-सफाई कराई जाए। धान खरीद के लिए किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जाए। विद्युत निगम की ओर से गेहूं की सिंचाई के दिन में एकमुश्त आठ घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की मांग की। इस पर सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी से कहा कि आगामी दिनों में होने वाली धान खरीद और नहर सफाई की बैठक में किसान यूनियन के पदाधिकारियों का भी प्रतिभाग सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि दिन में निर्बाध आपूर्ति के लिए उच्च स्तर को आवश्यक पत्राचार करें। किसानों से अपील कि स्व-गणना में प्रतिभाग के साथ लोगों को जागरूक करें। निराश्रित मवेशियों के संरक्षण पर किसान संगठन प्रतिनिधियों ने प्रशासन के अभियान की सराहना की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एके सचान, सीवीओ डॉ. एके सिंह, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक, एलडीएम अरविंद रंजन, पीडब्ल्यूडी एक्सईन मनिंदर सिंह, किसान यूनियन से राज बहादुर सिंह, अशोक राठौर, नायब सिंह, प्रकट सिंह, राहुल मिश्रा, रूपलाल कोरी, प्रेम सागर, विकास चौहान और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।
November 19, 2026
फोटो-07- सम्मानित बलिदानी सैनिकों के परिजनों के साथ शहर कोतवाल संजय त्यागी, पूर्व सैनिक वेलफेयर हरदोई। रेजांगला युद्ध के विजय दिवस पर बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सम्मान समारोह हुआ। रेजागंजा युद्ध के 123 बलिदानी सैनिकों में जिले के खितौली निवासी राजबहादुर यादव भी शामिल थे। समारोह में उनके परिजन को […]
November 18, 2026
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विस्तार लोनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को लापता हुई मासूम की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। मृतका की दादी की बहन के बेटे ने दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर मासूम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी […]
November 18, 2026
सांकेतिक विस्तार हरदोई जिले में नगर पालिका परिषद बिलग्राम में विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने निकाय के वरिष्ठ लिपिक रुपेश खन्ना और चतुर्थ श्रेणी कर्मी राजकुमार को एक ठेकेदार से रिश्वत लेते समय रंगे हाथों पकड़ लिया है। बताया गया कि निकाय में आपूर्ति की गई सामग्री के भुगतान के एवज में […]
