गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonebhadra News:मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरे सेवा शुरू, अब प्लेट के लिए नहीं करना होगा इंतजार – Digital X-ray Service Launched At Medical College; No More Waiting For The Film/plate
सोनभद्र

Sonebhadra News:मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरे सेवा शुरू, अब प्लेट के लिए नहीं करना होगा इंतजार – Digital X-ray Service Launched At Medical College; No More Waiting For The Film/plate

November 19, 2026


Digital X-ray service launched at medical college; no more waiting for the film/plate.

मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू करने से पहले पूजन-अर्चन करते प्रधानाचार्य प

सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक सी में बुधवार से बहुप्रतीक्षित डिजिटल एक्सरे सेवा शुरू हो गई। प्रधानाचार्य प्रो. आईजेन भट्टाचार्य ने एक्सरे मशीन और उससे संबंधित उपकरणों का पूजन-अर्चन कर सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल एक्सरे से मरीजों को अधिक स्पष्ट तस्वीर मिलेगी। साथ ही पारंपरिक एक्सरे की तुलना में विकिरण की मात्रा भी कम रहेगी। एक्सरे से जुड़े कर्मचारियों को विकिरण से बचाने के लिए मशीन के पास अलग कक्ष तैयार किया गया है। इसी कक्ष से डिजिटल एक्सरे की फिल्म तैयार कर मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। ब्लॉक सी की पहली मंजिल पर दोपहर 12 बजे फीता काटकर और मशीनों का पूजन-अर्चन कर सेवा की शुरुआत की गई। इस सुविधा से एक्सरे प्लेट तैयार होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एक्सरे की छवि तुरंत कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगी। डॉक्टर जरूरत के अनुसार तस्वीर को जूम करके भी देख सकेंगे। फ्रैक्चर, फेफड़ों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं की पहचान में यह सुविधा उपयोगी होगी। बार-बार एक्सरे कराने की जरूरत भी कम हो सकती है। रिपोर्ट को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के साथ ही दूसरे डॉक्टरों से भी आसानी से साझा किया जा सकेगा। फिल्म और प्रोसेसिंग केमिकल का इस्तेमाल नहीं होने से पर्यावरण के लिहाज से भी इसे पारंपरिक एक्सरे की तुलना में बेहतर माना जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना पांच से छह सौ मरीजों को एक्सरे की जरूरत पड़ती है। इस सेवा का सात माह से इंतजार किया जा रहा था। मशीन स्थापित होने के बाद भी फिल्म के अभाव में इसका संचालन शुरू नहीं हो पा रहा था। इस मौके पर ब्लॉक सी के नोडल डॉ. अमित कुमार गुप्ता, दंत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. सौमित्र चटर्जी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राय, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसपी यादव, दंत रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनिका सहित अन्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य प्रो. आईजेन भट्टाचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के ब्लॉक सी में जल्द ही थायराइड जांच की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए जरूरी तैयारियां की जा रही हैं और सामग्री मंगा ली गई है। प्रयास है कि सोमवार या मंगलवार से जांच शुरू कर दी जाए। उन्होंने लॉन्ड्री सेवा में सुधार और बिजली बैकअप की व्यवस्था बेहतर करने के लिए भी प्रयास किए जाने की बात कही।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X