गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
संभल:जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद में सुप्रीम कोर्ट के कारण टली सुनवाई, अब 17 दिसंबर को अगली तारीख – Sambhal: Hearing Jama Masjid-harihar Temple Dispute Adjourned Due Supreme Court; Next Date Set December 17
संभल

संभल:जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद में सुप्रीम कोर्ट के कारण टली सुनवाई, अब 17 दिसंबर को अगली तारीख – Sambhal: Hearing Jama Masjid-harihar Temple Dispute Adjourned Due Supreme Court; Next Date Set December 17

November 19, 2026


Sambhal: Hearing Jama Masjid-Harihar Temple dispute adjourned due Supreme Court; next date set December 17

चंदाैसी कोर्ट परिसर
– फोटो : संवाद

संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर वाद में चंदौसी स्थित सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में बृहस्पतिवार को सुनवाई होनी थी। सुप्रीम कोर्ट में मामला स्थगित होने के कारण सुनवाई टल गई।

अब इस मामले में 17 दिसंबर को सुनवाई होगी। बता दें कि संभल में 19 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था।

डीजीसी प्रिंस शर्मा ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में सुनवाई को 19 नवंबर की तारीख लगाई थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय में कार्रवाई स्थगित होने के कारण सुनवाई के लिए अब 17 दिसंबर की तारीख नियत कर दी गई है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X