गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
झांसी

बीयू:पीएचडी प्रवेश परीक्षा में 269 विद्यार्थी हुए सफल – Bu: 269 Students Qualify In Phd Entrance Exam

November 19, 2026


झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (बीयू) ने 24 विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। दावा है कि एक सप्ताह में प्रतिभागियों के इंटरव्यू कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

बताते चलें कि जिन विद्यार्थियों ने नेट और जेआरफ किया होता है, उन्हें बीयू सीधे इंटरव्यू के माध्यम से पीएचडी कोर्स वर्क के लिए चयनित करता है। वहीं, जिन्होंने नेट या जेआरएफ नहीं किया होता है, उनके लिए विवि प्रवेश परीक्षा कराता है। इस बार 26 अक्तूबर को पीएचडी प्रवेश परीक्षा हुई, जिसके लिए 649 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। परीक्षा में 403 विद्यार्थी शामिल हुए, इनमें से 269 ने परीक्षा पास की। अब प्रवेश परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें नेट व जेआरएफ पास भी शामिल होंगे। बीयू कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह में इंटरव्यू की विषय के हिसाब से तारीख घोषित कर दी जाएगी।

———

बीयू: पंचम, सप्तम और नौवें सेमेस्टर के फाॅर्म कल तक भरें

झांसी। बीयू ने यूजी-पीजी के पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर की परीक्षा के फाॅर्म भरने अंतिम तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने बताया कि परीक्षा फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई थी। कई कॉलेजों और छात्रों के अनुरोध पर अंतिम तिथि 20 नवंबर तक बढ़ा दी है। तय किया कि इसके अतिरिक्त अब कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। संबंधित सूचना विवि की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर उपलब्ध करवा दी है।

प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के भरे पांच हजार फाॅर्म

यूजी-पीजी प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के 32 हजार विद्यार्थियों को परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए दो दिन का मौका दिया गया है, जिसके चलते बुधवार को करीब पांच हजार विद्यार्थियों ने फार्म भरे। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि बृहस्पतिवार को काफी ज्यादा संख्या में परीक्षा फाॅर्म भरने की उम्मीद है। ब्यूरो

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X