Hardoi News:सहालग शुरू होते ही फर्नीचर बाजार में रौनक – Furniture Market Livens Up As The Wedding Season Begins
फोटो- 56- शोरूम पर फर्नीचर और अलमारी की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
फोटो- 57- व्यवसायी राम कुमार गुप्ता। संवाद
– बेड, सोफा सेट, अलमारी और डाइनिंग टेबल की बढ़ी मांग
– हाइड्रोलिक बेड और सोफा कम बेडों की डिमांड
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शादी विवाह का सीजन शुरू होते ही फर्नीचर कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। शहर में शोरूम से लेकर दुकानों पर शादी वाले घरों से खरीदारी के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं। लोग बेड, सोफा सेट, अलमारी, ड्रेसिंग टेबल और डाइनिंग टेबल की खरीदारी कर रहे हैं। कारोबारियों के मुताबिक पिछले सप्ताह की तुलना में बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है।
दिवाली पर बाजार में रौनक तो बढ़ी थी, लेकिन शहर में फर्नीचर दुकानों पर अधिक भीड़ नहीं हुई। हालांकि, अब शादी के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ नजर आ रही है। कारोबारियों के अनुसार सबसे ज्यादा मांग डबल बेड, स्टील और लकड़ी की अलमारी, मॉड्यूलर सोफा सेट और डाइनिंग टेबल की है। इस समय लोग बेड में हाइड्रोलिक तकनीकी और कम जगह के लिए सोफा कम बेड को अधिक तरजीह दे रहे हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने नए डिजाइन और अलग-अलग रेंज के फर्नीचर का स्टॉक भी मंगाया है। फर्नीचर व्यवसायी रामकुमार गुप्ता ने बताया कि विवाह सीजन में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले सप्ताह के मुकाबले बिक्री में 25 से 30 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। कारोबारियों को मांगलिक कार्यक्रमों से बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। सहालग की रौनक से फर्नीचर के साथ कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और ज्वेलरी कारोबार को भी लाभ मिलने की संभावना है।
शादी वाले घरों की पहली पसंद
डबल बेड
स्टील व वुडेन अलमारी
सोफा सेट
ड्रेसिंग टेबल
डाइनिंग टेबल
विवाह सीजन के चलते बाजार में फिर रौनक लौटी है। अगले एक महीने कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। ग्राहक टिकाऊ होने के साथ ही आकर्षक और आधुनिक डिजाइन वाले फर्नीचर को प्राथमिकता दे रहे हैं।
– रामकुमार गुप्ता, व्यवसायी
