शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hamirpur News:खरीद के 18 दिन बाद भी 11 क्रय केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी – Even 18 Days After The Start Of Procurement, No Purchases Have Taken Place At 11 Procurement Centers
हमीरपुर

Hamirpur News:खरीद के 18 दिन बाद भी 11 क्रय केंद्रों पर नहीं हुई बोहनी – Even 18 Days After The Start Of Procurement, No Purchases Have Taken Place At 11 Procurement Centers

November 19, 2026


Even 18 days after the start of procurement, no purchases have taken place at 11 procurement centers.

फोटो 19 एचएएमपी15 – मुस्करा मंडी में धान खरीद केंद्र में पसरा सन्नाटा। संवाद

हमीरपुर। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा की खरीद एक नवंबर से शुरू हो गई है लेकिन जिले में 15 में से 11 क्रय केंद्र ऐसे हैं जहां 18 दिन बाद भी बाजरा की बोहनी नहीं हो पाई है। इसमें सबसे ज्यादा खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र हैं।

जिले को धान खरीद के लिए छह हजार एमटी का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र दो क्रय केंद्र सुमेरपुर व मुस्करा में सिर्फ 5.8 एमटी धान की खरीद की गई है। दो केंद्रों कुरारा और राठ में अभी तक खाता नहीं खुला है।

वहीं बाजरा के तीन क्रय केंद्र कुरारा, सुमेरपुर और मौदहा बनाए गए हैं। 100 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष इनमें अभी तक बोहनी नहीं हुई है। ज्वार का पांच हजार एमटी का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो सुमेरपुर, कुरारा, मौदहा, मुस्करा, राठ और सरीला है। अब तक मात्र दो केंद्रों सुमेरपुर और कुरारा में कुल 11 एमटी ज्वार की खरीद हुई है। शेष क्रय केंद्रों में अभी बोहनी का इंतजार है। इनमें एक भारतीय खाद्य निगम का और 14 खाद्य एवं रसद विभाग के क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

नमी बताकर केंद्रों से लौटाई जा रही धान: भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे की गल्ला मंडी में संचालित सरकारी धान एवं ज्वार खरीद केंद्रों पर खरीद की रफ्तार अभी धीमी है। धान खरीद केंद्र पर अब तक सात किसानों से 399.20 क्विंटल धान की खरीद हुई है।

वहीं गुरुवार को नदेहरा के दो किसानों से 78 क्विंटल धान खरीदा गया। किसानों के मुताबिक नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है जिसके चलते मंडियों में धान बिक्री करनी पड़ रही है। केंद्र प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि धान में नमी अधिक होने के चलते तीन दिन पहले ही खरीद शुरू हो सकी है। ज्वार खरीद केंद्र प्रभारी मोबिन अहमद ने बताया कि अब तक 11 किसानों से 400 क्विंटल ज्वार खरीदी जा चुकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X