Bulandshahar News:इंदिरा गांधी और लक्ष्मीबाई की जयंती पर हुए कार्यक्रम – Events Held On The Birth Anniversaries Of Indira Gandhi And Lakshmibai
बुलंदशहर/स्याना/शिकारपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न दिवंगत इंदिरा गांधी की जयंती पर बृहस्पतिवार को जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
जियाउर्रहमान ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन साहस, संघर्ष और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक रहा है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए हर चुनौती का दृढ़ता से सामना किया।
उनका निर्भीक व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश की विविधता, आपसी प्रेम और सांप्रदायिक सौहार्द ही उसकी असली ताकत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, चौधरी श्यौपाल सिंह और राकेश भाटी ने भी विचार रखे। इस दौरान साजिद गाजी, नईम मंसूरी, भजन लाल विमल, चौधरी नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव सरावा स्थित यश पब्लिक स्कूल में महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय की ओर से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। महारानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में सजी छात्रा खुशी चौधरी को तिलक लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
प्रभात फेरी गांव के मुख्य मार्गों से होकर निकली। विद्यार्थियों ने वीरांगना के शौर्य और देशभक्ति के जयकारे लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य सर्वेंद्र सिंह और प्रबंधक सुभाष सिंह मौजूद रहे।
स्याना के हिंद पब्लिक स्कूल में रानी लक्ष्मीबाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी ललित त्रिवेदी ने दोनों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजों का डटकर मुकाबला किया। उनका जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रधानाध्यापिका इंदु रानी ने दोनों महान विभूतियों के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला।

कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते कार्यक
