फिरोजाबाद। शहर की दीपाली भटनागर ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। लखनऊ में मधु कमल प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में उन्होंने सेकंड रनरअप (द्वितीय उपविजेता) का खिताब हासिल किया। इसके साथ ही उन्हें मिसेज पॉपुलर और मिसेज टैलेंटेड के खिताब से भी नवाजा गया। प्रदेश के विभिन्न शहरों से आईं प्रतिभागियों के बीच कई चरणों में हुए मुकाबले में दीपाली ने अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित कर टॉप-10 में जगह बनाई। विख्यात राज भटनागर की पत्नी तथा किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक मयंक भटनागर व रुपाली भटनागर की पुत्रवधू दीपाली ने कहा कि शादी और मां बनने के बाद भी महिलाओं के सपने खत्म नहीं होते, वे जिम्मेदारियां निभाते हुए अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।