Banda News:मध्य प्रदेश से बिना अनुमति 250 गोवंश लाने का आरोप – Accused Of Bringing 250 Cattle From Madhya Pradesh Without Permission
– विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के जिलाध्यक्ष ने दस लोगों के खिलाफ दी तहरीर
– पनगरा के खेल मैदान में रखे गोवंश, तहसीलदार और पुलिस ने की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। तहसील क्षेत्र में बुधवार देर रात मध्य प्रदेश से करीब 250 गोवंश बिना अनुमति के लाए जाने के आरोप है। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने दस लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। 220 गोवंश पनगरा गांव के खेल मैदान में सुरक्षित रखे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहरीर में बताया गया कि बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौसड़ के प्रधान पुत्र सहित कुछ लोग गोवंश के साथ मौके पर मौजूद थे। ग्राम पंचायत सचिव से जानकारी लेने पर पता चला कि मध्य प्रदेश से गोवंश लाने के संबंध में पंचायत की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया।
जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गोवंश बिना अनुमति और पशु चिकित्सा जांच के लाए जा रहे थे। गो सेवा प्रमुख एवं तहसील अध्यक्ष सोनू करवरिया, तहसीलदार सतीश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ओझा और लेखपाल रविशंकर ने जांच की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
