शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्लच दबाने का झंझट खत्म! Honda Rebel 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹4.49 लाख से शुरू
ऑटो

क्लच दबाने का झंझट खत्म! Honda Rebel 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹4.49 लाख से शुरू

November 19, 2026


Last Updated:

Honda Rebel 500 खरीदने का इंतजार कर रहे बाइक लवर्स के लिए बड़ी खबर है. होंडा ने भारत में मेड-इन-इंडिया इस प्रीमियम क्रूजर बाइक के दोनों वेरिएंट्स की कीमतों का खुलासा कर दिया है. खास बात ये है कि इसके टॉप वेरिएंट में E-Clutch टेक्नोलॉजी मिलती है, जिससे बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ती. जानिए इसकी कीमत, दमदार 471cc इंजन, मॉडर्न फीचर्स और बुकिंग से जुड़ी पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

क्लच दबाने का झंझट खत्म! Honda Rebel 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹4.49 लाख सेZoom

Honda Rebel 500 को इंडियन मार्केट में लॉन्च क दिया गया है.

Honda टू-व्हीलर ने भारत में लोकली मैन्युफैक्चर्ड अपनी पॉपुलर क्रूजर बाइक Honda Rebel 500 की कीमतों का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने इस शानदार लाइफस्टाइल क्रूजर को दो वेरिएंट्स- Standard) और E-Clutch में पेश किया है. इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम (बेंगलुरु) कीमत 4,49,900 रुपये रखी गई है, जबकि टॉप-स्पेक ई-क्लच वेरिएंट की कीमत 4,89,900 रुपये तय की गई है.

दोनों वेरिएंट्स की कीमतों में 40,000 रुपये का अंतर है, जो मुख्य रूप से इसके इलेक्ट्रॉनिक क्लच सिस्टम के कारण है. होंडा ने जुलाई 2026 में अपने 10 नए प्रोडक्ट्स के पोर्टफोलियो के तहत इस बाइक को पहली बार पेश किया था. भारत में ही निर्माण होने के कारण कंपनी इसे कंपटीटिव कीमत पर उतारने में सफल रही है.

दमदार इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Rebel 500 में कंपनी का भरोसेमंद 471 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. ये इंजन 46.2 PS की अधिकतम पावर और 43.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. डुअल-सिलेंडर वाला ये इंजन शहर के ट्रैफिक में स्मूद राइडिंग के साथ-साथ हाईवे पर लंबी दूरी की क्रूजिंग के लिए भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है.

क्या है E-Clutch तकनीक की खासियत?

दोनों वेरिएंट्स में इंजन और अन्य मैकेनिकल पार्ट्स एक जैसे ही हैं, लेकिन ई-क्लच वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक क्लच कंट्रोल सिस्टम मिलता है. ये तकनीक बाइक स्टार्ट करने, रोकने और गियर बदलने के दौरान क्लच को इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल करती है. इससे राइडर को बार-बार क्लच लीवर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती. हालांकि, इसमें पारंपरिक मैनुअल क्लच लीवर भी बरकरार रखा गया है, ताकि राइडर अपनी सुविधा के अनुसार इसका उपयोग कर सके.

डिजाइन और मॉडर्न फीचर्स

रेबेल 500 अपने सिग्नेचर लो-स्लंग स्टांस और मिनिमलिस्ट बॉडी पैनल के साथ क्लासिक क्रूजर लुक बरकरार रखती है. इसे दो आकर्षक मैट कलर ऑप्शन (मैट एक्सिस ग्रे मेटालिक और मैट ड्यून ब्राउन) में उतारा गया है. फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और एक मॉडर्न TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है. ये डिस्प्ले होंडा रोडसिंक (Honda RoadSync) स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन को सपोर्ट करता है, जिससे राइडर को स्क्रीन पर ही रास्ते की जानकारी मिल जाती है.

सेफ्टी और बुकिंग की जानकारी

सेफ्टी के लिहाज से बाइक के दोनों वेरिएंट्स में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS और ‘होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल’ (HSTC) दिया गया है, जो फिसलन भरी सड़कों पर रियर व्हील का ट्रैक्शन बनाए रखता है. कंपनी ने देशभर में इसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है. इच्छुक ग्राहक मात्र 5,000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर HMSI की ऑफिशियल वेबसाइट या नजदीकी Honda BigWing डीलरशिप के माध्यम से इसे बुक कर सकते हैं.

authorimg
Ram Mohan MishraSenior Sub Editor

राम मोहन मिश्र डिजिटल मीडिया के ऑटोमोटिव जगत में सक्रिय पत्रकार हैं और 2021 से लगातार ऑटो जर्नलिज्म के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे न्यूज़18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर ऑटो डेस्क संभाल रहे…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X