गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कांगड़ा

Kangra News:शाहपुर के नवनिर्मित अस्पताल भवन का किया निरीक्षण – Inspected The Newly Constructed Hospital Building In Shahpur

November 19, 2026


संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

Updated Fri, 20 Nov 2026 02:11 AM IST

Inspected the newly constructed hospital building in Shahpur

रैत (कांगड़ा)। उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्वास्थ्य और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ शाहपुर नागरिक अस्पताल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। 20 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से किए जाने वाले लोकार्पण समारोह से एक दिन पूर्व उन्होंने परिसर में साफ-सफाई और अन्य तैयारियों का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 100 बिस्तरों वाला यह भवन क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम है। खंड चिकित्सा अधिकारी शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर ने बताया कि इस अस्पताल भवन के निर्माण पर अब तक 11.86 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X