Udham Singh Nagar News:शिविर में लोगों के आंखों की जांच की – People’s Eyes Were Examined At The Camp
काशीपुर। कुर्मांचल कॉलोनी स्थित देवभूमि पर्वतीय महासभा भवन में निशुल्क नेत्र जांच शिविर में डॉ. कनिका अग्रवाल सर्राफ ने लोगों की आंखों की जांच की। साथ ही उन्हें चिकित्सकीय परामर्श और आंखों की देखभाल संबंधी जानकारी दी। समिति अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने कहा कि आंखें हमारे जीवन का अनमोल अंग हैं, इसलिए समय-समय पर इनकी जांच कराना जरूरी है। शिविर में आरसी पांडे, कैलाश पांडे, घनानंद शर्मा, अरविंद शर्मा, शुभम उपाध्याय, रवि पननै आदि मौजूद रहे। संवाद
