शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Shravasti News:संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात की मौत – Newborn Dies Under Suspicious Circumstances
श्रावस्ती

Shravasti News:संदिग्ध परिस्थितियों में नवजात की मौत – Newborn Dies Under Suspicious Circumstances

November 20, 2026


Newborn dies under suspicious circumstances

चमरपुरवा गांव में विलखते परिजन।- संवाद

तुलसीपुर/गिरंट बाजार। मल्हीपुर क्षेत्र के चमरपुरवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह 18 दिन के नवजात आयुष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बुधवार को टीका लगवाने के बाद तबीयत बिगड़ने और अगले दिन बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है।

ग्राम पंचायत चमरपुरवा निवासी अशोक के घर तीसरी संतान के रूप में बेटे आयुष का जन्म हुआ था। इससे पहले उनकी दो बेटियां निधि (छह) और नित्या (चार) हैं। परिजनों के अनुसार, बुधवार को गांव में टीकाकरण शिविर लगा था।

आशा कार्यकर्ता की सूचना पर जच्चा-बच्चा शिविर में पहुंचे थे, जहां आयुष को टीका लगवाया गया था। आरोप है कि इसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मल्हीपुर सीएचसी अधीक्षक रविंद्र सोनकर ने बताया कि परिजन टीका लगने से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X