शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Firozabad News:मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में शहर की दीपाली भटनागर बनीं सेकंड रनरअप – Firozabad News Misses Up Runnerup
फ़िरोज़ाबाद

Firozabad News:मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में शहर की दीपाली भटनागर बनीं सेकंड रनरअप – Firozabad News Misses Up Runnerup

November 20, 2026


firozabad news misses up runnerup

फोटो 16 खुशी जाहिर करतीं दीपाली भटनागर। स्रोत: स्वयं

फिरोजाबाद। शहर की दीपाली भटनागर ने प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। लखनऊ में मधु कमल प्रोडक्शन की ओर से आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में उन्होंने सेकंड रनरअप (द्वितीय उपविजेता) का खिताब हासिल किया। इसके साथ ही उन्हें मिसेज पॉपुलर और मिसेज टैलेंटेड के खिताब से भी नवाजा गया। प्रदेश के विभिन्न शहरों से आईं प्रतिभागियों के बीच कई चरणों में हुए मुकाबले में दीपाली ने अपने आत्मविश्वास और प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित कर टॉप-10 में जगह बनाई। विख्यात राज भटनागर की पत्नी तथा किड्स कॉर्नर स्कूल के प्रशासक मयंक भटनागर व रुपाली भटनागर की पुत्रवधू दीपाली ने कहा कि शादी और मां बनने के बाद भी महिलाओं के सपने खत्म नहीं होते, वे जिम्मेदारियां निभाते हुए अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X