शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
नसीम दुर्रानी का काला इतिहास:16 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय, डी-कंपनी से लिंक; मुठभेड़ में खत्म हुआ खेल – Shooter Naseem Killed In An Encounter Involving Up Stf And Delhi Crime Branch
नोएडा

नसीम दुर्रानी का काला इतिहास:16 साल से अपराध की दुनिया में सक्रिय, डी-कंपनी से लिंक; मुठभेड़ में खत्म हुआ खेल – Shooter Naseem Killed In An Encounter Involving Up Stf And Delhi Crime Branch

November 20, 2026


Shooter Naseem killed in an encounter involving UP STF and Delhi Crime Branch

गैंगस्टर नसीम दुर्रानी मुठभेड़ में ढेर

विस्तार

बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बीती देर रात यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से डी कंपनी से जुड़े बताए जा रहे बदमाश नसीम दुर्रानी उर्फ रिजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी नसीम उर्फ रिजवान पुत्र इस्लामुद्दीन उर्फ बुंडू के रूप में हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X