Rewari News:भिवाड़ी मोड़ पर दुकान के पीछे मिला व्यक्ति का शव – Body Of A Man Found Behind A Shop At Bhiwadi Mor
धारूहेड़ा। भिवाड़ी बॉर्डर क्षेत्र के गांव महेश्वरी में वीरवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 32 वर्ष है। जांच अधिकारी गजराज ने बताया कि व्यक्ति मजदूर किस्म का प्रतीत हो रहा है।
मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान कर सकता हो तो थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा के प्रबंधक को सूचना दें, ताकि मृतक की पहचान की जा सके।
