शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Mahendragarh-narnaul News:नारनौल के टांटला चौक पर ब्रेकर टूटा, दयानंद चौक पर साइन बोर्ड ही गायब – The Speed Breaker At Tantla Chowk In Narnaul Is Broken
महेंद्रगढ़-नारनौल

Mahendragarh-narnaul News:नारनौल के टांटला चौक पर ब्रेकर टूटा, दयानंद चौक पर साइन बोर्ड ही गायब – The Speed Breaker At Tantla Chowk In Narnaul Is Broken

November 20, 2026


नारनौल। सर्दी बढ़ने के साथ धुंध और कोहरे का खतरा बढ़ गया है लेकिन नारनौल की सड़कें हादसों को न्योता दे रही हैं। नीरपुर चौक, महावीर चौक, टांटला चौक और खालड़ा बाइपास की ओर जाने वाली सड़कों पर कैट्स आई नहीं हैं। टांटला चौक पर ब्रेकर टूटा पड़ा हैं और महर्षि दयानंद चौक पर बोर्ड हैं ही नहीं। सर्विस रोड पर गड्ढे और टूटे ब्रेकर के कारण एक साल में तीन चौकों पर हादसे भी हो चुके हैं फिर भी विभान अनजान बना हुआ है।

गड्ढे बने हादसों का कारण

महर्षि दयानंद चौक पर नेशनल हाईवे 148-बी के साथ बने सर्विस रोड पर बड़े गड्ढे हैं और टांटला चौक पर ब्रेकर टूटा पड़ा है। हैरत की बात है कि गत वर्ष भी यही स्थिति थी और एक साल में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके चलते महर्षि दयानंद, टांटला और नीरपुर चौक पर हादसे भी हो चुके हैं फिर भी प्रशासन ने कोई कार्य नहीं किया।

————–

हाफ मैराथन ने ठीक करवाई सफेद पट्टी

गत वर्ष सड़कों पर सफेद पट्टी नहीं थी और कुछ स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त थे जिन्हें स्थानीय लोगों की मांग के बाद भी लंबे समय तक ठीक नहीं किया गया। हालांकि अगस्त में नारनौल में आयोजित राज्य स्तरीय हाफ मैराथन के दौरान सफेद पट्टी बनाई गई और डिवाइडर की मरम्मत की गई

————–

सड़क किनारे खड़े वाहन से हादसों का खतरा

नारनौल से तीन नेशनल हाईवे 152-डी, 148-बी और एनएच-11 गुजरते हैं। इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर सांकेतिक बोर्ड, सफेद पट्टी व कैट्स आई की स्थिति तो ठीक है लेकिन सड़क किनारे खड़े वाहन धुंध व कोहरे के दौरान बड़ा खतरा बने रहते हैं। कोहरे में दूर से खड़ा वाहन दिखाई नहीं देता जिससे तेज रफ्तार वाहन उससे टकरा जाते हैं और बड़े हादसे हो जाते हैं।

————

वर्जन :

सड़कों की मरम्मत का कार्य करवाया जा चुका है। यदि कहीं गड्ढे रह गए हैं तो उन्हें जल्द ठीक करवाया जाएगा। हमारे अधिकार क्षेत्र में जिन सड़कों पर कैट्स आई नहीं लगी हैं वहां जल्द लगवाई जाएंगी।

– जितेंद्र, उपमंडल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, नारनौल

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X