शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रेवाड़ी

Rewari News:पवन प्रधान व योगेश सचिव बनाए गए – Pawan Pradhan And Yogesh Have Been Appointed As Secretaries

November 20, 2026


रेवाड़ी। एवीकेएसएच अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियन की बैठक वीरवार को पाल्हावास सब डिविजन में सचिव संदीप की अध्यक्षता में हुई। इसमें पाल्हावास सब यूनिट की नई कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में जिला सचिव मनीष, जिला कार्यकारिणी सदस्य जयवीर, कोसली डिविजन अध्यक्ष पवन यादव बनाए गए।

यूनिट सचिव संदीप और सब यूनिट प्रधान पवन सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा पाल्हावास सब यूनिट कार्यकारिणी के सदस्यों और बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी बैठक में भाग लिया।

इस बैठक के दौरान पाल्हावास सब यूनिट की नई कार्यकारिणी में पवन को प्रधान, योगेश को सचिव, संदीप को सहसचिव, रविंद्र को उपप्रधान और अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं जसवंत को उपकोषाध्यक्ष, पवन को संगठनकर्ता और भूदेव को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के प्रधान पवन ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसका वह जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। कर्मचारियों के हित में आवाज उठाएंगे। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X