Fatehabad News:16 लाख के सुलभ शौचालय में घटिया सामग्री लगाने का आरोप – Allegations Of Using Substandard Materials In The 16 Lakh Affordable Toilet

भूना में सुलभ शाैचालय के निर्माण में घटिया स्तर की ईंठें लगाने का आरोप।
November 20, 2026

भूना में सुलभ शाैचालय के निर्माण में घटिया स्तर की ईंठें लगाने का आरोप।
भूना। स्वच्छता की सुविधा देने के लिए बनाए जा रहे सुलभ शौचालय की नींव में ही गुणवत्ता के मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पालिका के मुख्य गेट के पास स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 16 लाख रुपये की लागत से बन रहे शौचालय में पीली ईंटों का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगा है। निर्माण सामग्री मिट्टी में ही तैयार किए जाने की शिकायतों ने भी कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ला दिया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि शुरुआत से ही घटिया सामग्री लगाई जा रही है तो निर्माण की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए।
लोगों ने अधिकारियों की कथित मिलीभगत से ठेकेदार पर गुणवत्ता को दरकिनार करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की जांच नहीं हुई तो सरकारी धन का सही इस्तेमाल सुनिश्चित करना मुश्किल होगा। निर्माण की नियमित निगरानी होनी चाहिए, ताकि बाद में खामियों के कारण जनता को परेशानी न उठानी पड़े।
घटिया सामग्री मिली तो भुगतान रोकेंगे
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता रमनदीप सिंह ने बताया कि निर्माण में घटिया गुणवत्ता की सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत की जांच करवाई जाएगी। यदि सामग्री मानकों के अनुरूप नहीं मिली तो उसे तुरंत मौके से हटवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच होगी और खामियां मिलने पर ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया जाएगा।
November 20, 2026
जमालपुर से दमकोरा जानी वाली सड़क में उखड़ीं बजरियां। टोहाना। गांव जमालपुर से दमकोरा की ओर जाने वाली सड़क निर्माण के महज 20 बाद ही टूटने लगी। इससे करीब 64 लाख रुपये की लागत से बनी डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसे सरकारी धन की बर्बादी बताते हुए विजिलेंस और सीएम फ्लाइंग […]
November 19, 2026
कार्यालय में महिला की शिकायत सुनतीं एसपी निकिता। टोहाना। समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर वीरवार को 80 लोग एसपी निकिता खट्टर की जनसुनवाई में पहुंचे। थाना सदर टोहाना स्थित पुराने डीएसपी कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान 32 शिकायतें दर्ज की गईं। इस पहल से लोगों को अपनी फरियाद लेकर जिला मुख्यालय फतेहाबाद जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। […]
November 19, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Nov 2026 10:33 PM IST फतेहाबाद। जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी (डीईईओ) की कुर्सी के लिए वीरवार सुबह शिक्षा विभाग में दो महिला अधिकारी आमने-सामने आ गईं। डीईईओ अनीता बाई का हिसार तबादला होने के बाद डीईओ संगीता बिश्नोई को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। वीरवार सुबह संगीता बिश्नोई […]
