शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Panipat News:शिक्षा मंत्री ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं – Education Minister Heard Grievances At A Public Hearing (janata Darbar)
पानीपत

Panipat News:शिक्षा मंत्री ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं – Education Minister Heard Grievances At A Public Hearing (janata Darbar)

November 20, 2026


Education Minister heard grievances at a public hearing (Janata Darbar)

जनता दरबार में समस्या सुनते ​शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा। संवाद

पानीपत। सेक्टर 13-17 स्थित भाजपा श्याम कमल कार्यालय में वीरवार को शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने जनता दरबार लगाकर लोगोंं की समस्याओं को सुना। इस दौरान पानीपत और अन्य जिलों से करीब 65 लोगों ने अपनी समस्या मंत्री के सामने रखी। मंत्री ने समस्या के समाधान के लिए मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिए। जनता दरबार में बिजली, पानी, सड़क निर्माण और निकासी से संबंधित समस्यांए आई। इस पर मौके पर अधिकारियोंं को समाधान के लिए निर्देश दिए गए, साथ ही उन्होंने अधिकारियोंं को समस्याओं के समाधान में कोई कोताही न बरतने के लिए भी निर्देश दिए है। इससे आमजन को कोई परेशानी न हो। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने बताया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार लगातार जन कल्याण के कार्य कर रही है। अब आमजन को हो रही परेशानियों के लिए तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X