Nainital News:डंपी, भावना और हंसी क्विज में विजेता – Dumpy, Bhavna, And Hansi Are The Winners Of The Quiz
भीमताल( नैनीताल)। ओखलकांडा ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बड़ौन में समग्र शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं के लिए एडोलसेंस (किशोरावस्था की समस्याएं एवं समाधान) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य धमेंद्र सिंह बसेड़ा ने किया। कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर महिमा पांडे ने छात्राओं से संवाद किया। क्विज में डंपी प्रथम, भावना बोरा द्वितीय और हंसी चिलवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान हीरा देवी, कमल कुमार, प्रियंका सिंह, रघुवर सिंह चुलगाई, हरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
