शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
पिथौरागढ़

Pithoragarh News:द्योली मेला स्थल सुंदरीकरण के लिए 10 लाख रुपये मंजूर – Rs 10 Lakh Sanctioned For The Beautification Of The Dyoli Fairground

November 20, 2026


चंपावत। ग्राम पंचायत घुरचुम स्थित द्योली मेला स्थल के सुंदरीकरण के लिए चालू वित्त वर्ष में 10 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यह धनराशि जनपद स्तरीय टीएसी के बाद लागत 46.41 लाख रुपये के सापेक्ष स्वीकृत की गई है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत कार्य की स्वीकृति मिली है।

उन्होंने कहा कि द्योली मेला स्थल के सुंदरीकरण से मेले के आयोजन के लिए बेहतर स्थल उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहन मिलेगा। यह पहल क्षेत्र के विकास में सहायक होगी। उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था को शासनादेश में निर्धारित शर्तों के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा। कार्य शुरू करने से पहले विस्तृत आगणन और मानचित्र पर सक्षम अधिकारी से प्राविधिक स्वीकृति लेना आवश्यक होगा। कार्य की प्रगति की निरंतर समीक्षा की जाएगी। इसे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार पूरा कराया जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X