शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
संभल

Sambhal News:कक्षा नौ का छात्र लापता, ड्रोन से हुई तलाश – Class 9 Student Goes Missing; Search Conducted Using A Drone

November 20, 2026


गुन्नौर। कस्बे के नवोदय विद्यालय रसूलपुर से बुधवार को कक्षा नौ का एक छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। दिवाली की छुट्टियों के बाद पिता उसे विद्यालय छोड़कर गए थे, उसी रात उसके लापता होने की सूचना मिली। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

बृहस्पतिवार को पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से विद्यालय परिसर और आसपास के इलाके की निगरानी की। छात्र को खोजने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय की प्राचार्या हेमलता नेगी विष्ट ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है।

बहजोई थाना क्षेत्र के जयसिंह बेहटा गांव निवासी कुंवरपाल का बेटा नितिन मीणा कक्षा छह से ही इस विद्यालय में पढ़ रहा है। पिता ने 18 नवंबर को दोपहर करीब 12:40 बजे नितिन को विद्यालय छोड़ा था। उसी रात करीब नौ बजे विद्यालय प्रशासन ने फोन कर उसके लापता होने की जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही पिता विद्यालय पहुंचे और काफी तलाश की, लेकिन बेटे का कोई सुराग नहीं मिला। कोई सुराग न मिलने पर बुधवार देर रात उन्होंने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही, छात्र की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X