संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव में जमीन के सीमांकन का पत्थर उखाड़ने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्णनंद गुप्ता ने दो लोगों के खिलाफ महुली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।एसओ हरेंद्र पाठक ने बताया कि कृष्णनंद गुप्ता ने कोड़रा गांव में बैनामाशुदा जमीन पर कब्जा लिया है। 18 जून को कानूनगो, लेखपाल और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में जमीन पर सीमांकन पत्थर लगाए गए। आरोप है कि 21 जून को सीमा देवी और लाल बिहारी उर्फ झकरी चौहान ने पत्थर उखाड़ दिए। विरोध करने पर उन्होंने कृष्णनंद गुप्ता को गालियां दींं और जानमाल की धमकी दी। पीड़ित ने 18 नवंबर को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद