शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
शादियों में बदला ट्रेंड:छोटी बरात, गिने-चुने मेहमान और बड़े रिसेप्शन;आज से शुरू होगा सहालग; गूंजेंगी शहनाइयां – Wedding Trends Shift To Smaller Baraats And Bigger Receptions As Wedding Season Begins
सहारनपुर

शादियों में बदला ट्रेंड:छोटी बरात, गिने-चुने मेहमान और बड़े रिसेप्शन;आज से शुरू होगा सहालग; गूंजेंगी शहनाइयां – Wedding Trends Shift To Smaller Baraats And Bigger Receptions As Wedding Season Begins

November 20, 2026


Wedding Trends Shift to Smaller Baraats and Bigger Receptions as Wedding Season Begins

फिल्मी हुईं शादियां, मेहमान घटे

विस्तार

शादियों का ट्रेंड समय के साथ बदल रहा है। बरात में गिने-चुने लोग जा रहे हैं, जबकि शादी के बाद होने वाले रिसेप्शन में रिश्तेदारों और परिचितों की खूब भीड़ जुट रही है। खर्च और व्यवस्थाओं को सीमित रखने के लिए कई परिवार इस नए चलन को अपना रहे हैं।

इस बदले हुए चलन में विवाह की परंपरागत व्यवस्था भी बदल रही है। पहले सगाई, मंढा होता था तो इनके बाद बरात जाती थी। अब सगाई के बाद मंढा केवल रस्म निभाने तक सीमित हो गया है तो बरात भी सीमित हो गई है। कई परिवार दुल्हन पक्ष दूर का होने पर अपने यहां बुलाकर वहीं विवाह की रस्में पूरी करा रहे हैं।

इससे बरात के साथ होने वाली वाहनों, खानपान और ठहरने की लंबी व्यवस्थाओं से बचा जा रहा है। शादी के बाद रिसेप्शन में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और परिचितों को बुलाकर आयोजन किया जा रहा है। परिवारों के लिए यह तरीका कम खर्च में ज्यादा लोगों को समारोह से जोड़ने का विकल्प बन रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X