शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:भाई के साथ पेपर देने निकली बीएससी छात्रा, रास्ते में इंतजार कर रही थी मौत; दर्दनाक हादसे में चली गई जान – Bsc Student Killed In Car-bike Collision While Going For Exam, Brother Critical
मथुरा

यूपी:भाई के साथ पेपर देने निकली बीएससी छात्रा, रास्ते में इंतजार कर रही थी मौत; दर्दनाक हादसे में चली गई जान – Bsc Student Killed In Car-bike Collision While Going For Exam, Brother Critical

November 20, 2026


BSc Student Killed in Car-Bike Collision While Going for Exam, Brother Critical

छात्रा का फाइल फोटो और पोस्टमार्टम पहुंचे परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा में भाई के साथ परीक्षा देने जा रही बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गुमानपुर के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार भाई-बहन जख्मी हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके छोटे भाई की हालत नाजुक बनी हुई है।

फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के गांव कुंजपुर पतारा निवासी सुखवीर सिंह ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी मुस्कान वीरांगना रानी अवंतीबाई महिला महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में जीटी रोड स्थित एसके कॉलेज में उसका परीक्षा केंद्र था। वह अपने छोटे भाई मोहित के साथ बाइक से परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में शिकोहाबाद मार्ग पर गांव गुमानपुर के पास उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

हादसे के बाद आसपास के लोग और राहगीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। मोहित की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उसे एटा में ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

सुखवीर सिंह ने बताया कि मुस्कान पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और पढ़ाई में काफी होनहार थी। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X