शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बांसवाड़ा जिला परिषद चुनाव:21 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, बोर्ड बनना तय,सिंगल नंबर पर सिमटी भाजपा – Banswara Zila Parishad Polls: Congress Wins 21 Seats, Bap Bags 17 As Bjp Slips To Just Five
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा जिला परिषद चुनाव:21 सीटों के साथ कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी, बोर्ड बनना तय,सिंगल नंबर पर सिमटी भाजपा – Banswara Zila Parishad Polls: Congress Wins 21 Seats, Bap Bags 17 As Bjp Slips To Just Five

November 20, 2026


Banswara Zila Parishad Polls: Congress Wins 21 Seats, BAP Bags 17 as BJP Slips to Just Five

जिला परिषद बांसवाड़ा में कांग्रेस का राज

विस्तार

पंचायतीराज के अन्तर्गत बांसवाड़ा जिला परिषद के 43 वार्डों में हुए चुनाव की मतगणना शुक्रवार को हुई। कांग्रेस 21 सीटें लेकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है और बहुमत से महज एक सीट दूर है। भारत आदिवासी पार्टी ने सभी को चौंकाते हुए 17 वार्डों में कब्जा जमाया है। वहीं भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा है और उसे पांच सीटों का नुकसान हुआ है।

बांसवाड़ा जिले में परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या 31 से बढ़कर 43 हो गए थे। इन वार्डों के लिए दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में मतदान हुआ। शुक्रवार को हुई मतगणना में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी और उसने 21 वार्डों पर कब्जा जमाया,वहीं बीएपी को 17 और भाजपा को मात्र 5 सीटें मिली हैं।

बीएपी का समर्थन

जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस को बीएपी का समर्थन मिलने की पूरी संभावना है। कांग्रेस ने जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे और पूर्व उप जिला प्रमुख डॉ. विकास बामनिया को अपना चेहरा घोषित किया है। डॉ. बामनिया की पिछले कुछ समय से बीएपी के साथ भी नजदीकियां रही हैं। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीएपी को समर्थन दिया था। ऐसे में अब बीएपी जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस का समर्थन करेगी।

ये भी पढ़ें: जयपुर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस को मिली जबरदस्त बढ़त, 24 में से 18 वार्डों में आगे, भाजपा की हालत पतली

भाजपा ने खाई मात

25 साल के इंतजार के बाद जिला प्रमुख बनाने का भाजपा का सपना टूट गया और पार्टी को मात खानी पड़ी है। भाजपा ने 1995 में अपना जिला प्रमुख बनाया था। इसके बाद हुए पांच चुनावों में लगातार कांग्रेस ने अपना बोर्ड बनाया। दो बार महेंद्रजीतसिंह मालवीया और तीन बार उनकी पत्नी रेशम मालवीया जिला प्रमुख बनीं। पिछली बार के चुनाव के मुकाबले भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी मात्र 5 सीटों पर सिमटकर रह गई है। इसका मुख्य कारण पार्टी के पास कोई बड़ा चेहरा नहीं होना भी बताया जा रहा है।

गत चुनाव में प्रदर्शन

गौरतलब है कि पिछले पंचायतीराज चुनाव में जिले में कुल 31 वार्ड थे, जिसमें कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 10 वार्ड जीते थे। एक वार्ड निर्दलीय के खाते में गया था। पिछली बार चुनाव में भारतीय ट्राइबल पार्टी मैदान में थी, किंतु एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X