शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुद्रप्रयाग

Rudraprayag News:पुरानी सड़क पर ही बिछा दिया डामर, अब उखड़ा – Asphalt Was Laid Directly Over The Old Road; Now It Has Come Apart

November 20, 2026


जाल तल्ला गांव का मामला, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी

गुप्तकाशी। कालीमठ घाटी के जाल तल्ला क्षेत्र में सड़क डामरीकरण की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर डामरीकरण के दौरान निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। पुरानी सड़क की ठीक से सफाई किए बिना ही उसके ऊपर डामर बिछा दिया गया। स्थिति यह है कि डामर हाथों से उखड़ रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की।

ग्राम प्रधान कालीमठ प्रदीप राणा ने कार्यदायी संस्था पर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और मानकों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया जिस कारण डामर उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मामले का संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है। वहीं लोनिवि ऊखीमठ के सहायक अभियंता नरेंद्र कुमार ने बताया कि जहां डामरीकरण की गुणवत्ता खराब हुई है वहां दोबारा से डामरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार को सही कार्य कराने के निर्देश दिए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X