शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ballia News:कबड्डी में चितबड़ागांव तो वॉलीबॉल में अख्तियारपुर अव्वल – Chitbaragaon Tops In Kabaddi, While Akhtiyarpur Leads In Volleyball
बलिया

Ballia News:कबड्डी में चितबड़ागांव तो वॉलीबॉल में अख्तियारपुर अव्वल – Chitbaragaon Tops In Kabaddi, While Akhtiyarpur Leads In Volleyball

November 20, 2026


चितबड़ागांव। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘जननायक चंद्रशेखर फेफना खेल महोत्सव’ के तहत चितबड़ागांव क्लस्टर की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को शानदार आगाज हुआ। महावीर पब्लिक स्कूल के खेल मैदान पर खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, कबड्डी और वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया।

कबड्डी के मुकाबलों में मर्चेंट इंटर कॉलेज और नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी की टीमों ने खिताब जीते, जबकि वॉलीबॉल में अख्तियारपुर की टीम विजेता बनी।

प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पार्चन और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजक एवं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

कबड्डी के सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल में मर्चेंट इंटर कॉलेज, चितबड़ागांव ने नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी को 22-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर बालक वर्ग में नवभारत चिल्ड्रन एकेडमी ने शक्तिपीठ विद्यालय को 18-15 से पराजित किया। सीनियर बालक कबड्डी में स्टूडेंट कोचिंग की टीम ने चितबड़ागांव को 25-16 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

सीनियर बालक वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबले में अख्तियारपुर ने जमुना राम पीजी कॉलेज को 25-21, 23-25 और 25-19 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया।

शुक्रवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट, फुटबॉल और रस्साकशी के मुकाबले होंगे। दो दिवसीय आयोजन के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रतियोगिता में सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, अवनीश राय, सचिन उपाध्याय, उपेंद्र कुमार, मृत्युंजय शर्मा, कृष्णा देवी, यशवंत राय और राजमंगल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर शशिकला तिवारी, सर्वानंद तिवारी, आर्केश दूबे, परमानंद पांडेय, देवशरण चौहान आदि रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X