बिहार:भागलपुर में आईटीआई छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेमिका और उसके परिवार पर प्रताड़ना का आरोप – Bihar: Iti Student Dies By Hanging In Muzaffarpur; Girlfriend And Her Family Accused Of Harassment

खुदकुशी।
November 20, 2026

खुदकुशी।
शहर के सिकंदरपुर क्लबगंज में 20 वर्षीय आईटीआई छात्र पीयूष कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह बरारी आईटीआई के अंतिम वर्ष का छात्र था और अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहा था। मृतक सेंट्रिंग ठेकेदार पारस सिंह का छोटा पुत्र था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की छानबीन के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों ने छात्र की प्रेमिका और उसके परिवार पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
फोन पर कर रहा था बहस
मृतक के बड़े भाई प्रिंस कुमार के अनुसार पीयूष बृहस्पतिवार रात अपने मामा की दुकान से घर लौटा था। इसके बाद उसके मोबाइल फोन पर उसकी प्रेमिका का कॉल आया। वह अपनी मां से छत की चाबी लेकर ऊपर बातचीत करने चला गया। रात लगभग 11:20 बजे तक वह प्रेमिका से फोन पर बहस कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे जब मां ने उसे बिस्तर पर नहीं पाया तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान पास के एक बिना दरवाजे वाले कमरे में दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटकता मिला। उसने छत की कड़ी तक पहुंचने के लिए ड्रम का सहारा लिया था।
नानी जी के नाम से सहेजा था नंबर
लगभग तीन वर्ष पूर्व झारखंड के देवघर स्थित बैद्यनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान पीयूष की मुलाकात आरती उर्फ तन्नू से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों के परिजनों को इस संबंध की जानकारी थी और शादी की बात भी चली थी, लेकिन रिश्ता तय नहीं हो सका। दो-तीन माह पहले दोनों के बीच बड़ा विवाद हुआ था, जिसके बाद युवती के परिजनों ने बातचीत बंद कराने का आश्वासन दिया था। हालांकि छात्र ने अपने मोबाइल में युवती का नंबर ‘नानी जी’ के नाम से सहेज रखा था और वह छिपकर बातचीत करता था।
ऑनलाइन रुपये भेजने का परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि युवती और उसका परिवार आर्थिक जरूरत होने पर पीयूष पर दबाव बनाता था। छात्र ने कई बार ऑनलाइन माध्यम से उन्हें रुपये भेजे थे, जिसके प्रमाण उसके बैंक खाते में मौजूद हैं। परिजनों ने युवती के व्यवहार और निरंतर प्रताड़ना से तंग आकर छात्र द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने का दावा किया है। मोजाहिदपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल से छात्र का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एफएसएल रिपोर्ट, कॉल डिटेल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
November 20, 2026
(प्रतीकात्मक फोटो) प्रिंट विस्तार विक्रमशिला महाविहार के समीप वर्षों से प्रस्तावित विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने इस परियोजना के लिए अधिग्रहित 90 प्रतिशत रैयती जमीन का दखल-कब्जा शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। इसके साथ ही भूमि अधिग्रहण से संबंधित संपूर्ण विस्तृत रिपोर्ट भी […]
November 15, 2026
अपराध विस्तार भागलपुर के नवगछिया स्थित कदवा थाना क्षेत्र के खैरपुर में अपराधियों ने पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ दो गोलियां चलाईं। गोली लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज […]
November 14, 2026
प्रतीकात्मक तस्वीर विस्तार बिहार के भागलपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर रिश्तों के कत्ल का मामला सामने आया है। बबरगंज थाना क्षेत्र में छोटे भाई पर अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात अलीगंज चौक स्थित कबीर आश्रम के समीप हुई। गोली लगने से नंदू यादव की मौत […]
