शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार न्यूज:सोनपुर मेले में जुटेगा हुजूम, प्रशासन ने कसी कमर; सीएम के दौरे पर नजर – Bihar News Sonpur Mela 2026 Cm Samratchoudhary Inauguration Dm Vaibhav Srivastavainspection Saran
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार न्यूज:सोनपुर मेले में जुटेगा हुजूम, प्रशासन ने कसी कमर; सीएम के दौरे पर नजर – Bihar News Sonpur Mela 2026 Cm Samratchoudhary Inauguration Dm Vaibhav Srivastavainspection Saran

November 20, 2026


विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुख्य पंडाल, मुख्य मंच और विभिन्न सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए निर्धारित स्थलों का जायजा लिया। अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया।

मुख्य पंडाल और मंच की तैयारियों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य पंडाल, मंच, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, बिजली और प्रकाश व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित तरीके से पूरी की जाएं, ताकि मेले के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन में किसी तरह की बाधा न आए। सभी कार्यक्रम निर्धारित रूपरेखा के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न होने चाहिए।

जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, पंडाल निर्माण, मंच सज्जा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी व्यवस्थाएं समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित की जाएं।

उद्घाटन पर सीएम सम्राट चौधरी के आने की संभावना

सोनपुर मेला-2026 के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की संभावित यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन विशेष तैयारियां कर रहा है। इसको लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ पार्किंग की व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां मजबूत और त्रुटिरहित रखने का निर्देश दिया गया है।

डीएम बोले- बिहार की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है सोनपुर मेला

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का समयबद्ध तरीके से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने कहा कि हरिहरनाथ क्षेत्र का सोनपुर मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बिहार की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण प्रतीक है। इसके भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन से बिहार की समृद्ध विरासत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि सोनपुर मेला-2026 में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु, पर्यटक और आगंतुक को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और यादगार अनुभव मिले। प्रशासन इस वर्ष के आयोजन को भव्यता, बेहतर व्यवस्था और सांस्कृतिक विविधता के लिहाज से खास बनाने में जुटा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X