शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:चार बच्चों के साथ पत्नी घर छोड़कर फरार, पति का आरोप- फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, उसी के साथ गई – Bihar: Wife Flees Home Taking Their Four Children Along; Husband Alleges She Left With A Maulana
गया

बिहार:चार बच्चों के साथ पत्नी घर छोड़कर फरार, पति का आरोप- फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना, उसी के साथ गई – Bihar: Wife Flees Home Taking Their Four Children Along; Husband Alleges She Left With A Maulana

November 20, 2026


Bihar: Wife flees home taking their four children along; husband alleges she left with a maulana

सांकेतिक

विस्तार

नवादा नगर थाना क्षेत्र स्थित नानू नगर निवासी फिरोज आलम ने अपनी पत्नी पर चार बच्चों के साथ घर छोड़कर जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति का दावा है कि उनकी पत्नी का एक मौलाना के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह चारों बच्चों को लेकर उसी के साथ चली गई है। मामले को लेकर पीड़ित पति ने नगर थाने में आवेदन देकर पुलिस से शिकायत की है।

फातिहा पढ़ने घर आता था मौलाना

पीड़ित फिरोज आलम के अनुसार उनकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी और उनके चार बच्चे हैं। उनकी 38 वर्षीय पत्नी से मौलाना की जान-पहचान लगभग एक महीने पहले हुई थी, जब वह उनके घर फातिहा पढ़ने के लिए आने लगा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब पति को इस बात का शक हुआ तो उन्होंने मौलाना को घर आने से मना कर दिया था। हालांकि उस समय उन्हें दोनों के बीच कथित संबंध की पूरी जानकारी नहीं थी।

10 दिन से लापता है महिला

पति का कहना है कि करीब 10 दिन पहले उन्हें अपनी पत्नी और मौलाना के बीच नजदीकियों का शक हुआ था। इसके बाद अचानक पत्नी चारों बच्चों के साथ घर से चली गई। महिला के लापता होने के बाद फिरोज ने उसकी खोजबीन की, तो उन्हें पत्नी के कथित तौर पर करीब 40 वर्षीय मौलाना के साथ जाने की जानकारी मिली।

जांच में जुटी नगर थाना पुलिस

नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने बताया कि महिला के लापता होने को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायत में आरोपी व्यक्ति की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X