शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान:पुंछ में फिर मिला संदिग्ध विस्फोटक सामान, बम निरोधक टीम ने संभाला मोर्चा – Ied Suspects, Ammunition Recovered During Search Operation In Mankote
पुंछ

सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान:पुंछ में फिर मिला संदिग्ध विस्फोटक सामान, बम निरोधक टीम ने संभाला मोर्चा – Ied Suspects, Ammunition Recovered During Search Operation In Mankote

October 29, 2026


IED Suspects, Ammunition Recovered During Search Operation in Mankote

संदिग्ध मैगजीन बरामद
– फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान संदिग्ध आईईडी और अन्य सामान बरामद किया है। यह बरामदगी शुक्रवार को कसबलारी और आसपास के इलाकों में एक ठिकाने से हुई।

सुरक्षाबलों को तलाशी अभियान के दौरान भूरे रंग की टेप से लिपटे छह कंटेनर और नीले रंग की टेप से लिपटा एक कंटेनर मिला। इन सभी के संदिग्ध आईईडी होने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा एक संदिग्ध मैगजीन, पाउच, लोहे का डिब्बा, काला बैग, एल्युमीनियम का कंटेनर, पावर अडैप्टर, पावर सोर्स और एक टिफिन भी बरामद किया गया है।

संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। टीम बरामद सामान की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंटेनरों में विस्फोटक सामग्री है या नहीं। सुरक्षाबलों की ओर से मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X